{"_id":"5b819da442c792466f4a181c","slug":"121535221156-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण-राधा के भव्य स्वरूप का झांकी देख हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण-राधा के भव्य स्वरूप का झांकी देख हुए निहाल
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीराधा-कृष्ण का हुआ शृंगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के बुंदेलखंडी स्थित श्री द्वारकाधीश जी महाराज मंदिर परिसर में चल रहे झूलनोत्सव के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राधा-कृष्ण की झांकी के दर्शन किए। पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। श्री द्वारकाधीश मंदिर को आकर्षण ढंग से सजाया गया है।
मंदिर में सजी श्रीकृष्ण-राधा की भव्य झांकी का दर्शन करन भक्त निहाल हो उठे। झूलनोत्सव में श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की मनोहारी झांकियों सहित सबरी, बाबा भोलेनाथ, राधा-कृष्ण की होली सहित अन्य झांकियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूर्णिमा तक श्री द्वारकाधीश जी महाराज के मंदिर में झूलनोत्सव का आयोजन किया गया है। भव्य झांकियों को देखने नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से शाम साढ़े आठ बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक डटे रहे। सुबह मंदिर खुलने के बाद साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शक झांकियों को देखने जुटे रहे। श्री द्वारकाधीश मंदिर परिसर में मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। झूलनोत्सव के दौरान एक से बढ़कर एक मनोहारी झांकियों को देख मंदिर में आए बच्चे खुशी से उछलते नजर आ रहे थे।