{"_id":"5b819c9642c792463d4ad20e","slug":"121535220886-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने उपहार स्वरूप दिए चाकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने उपहार स्वरूप दिए चाकलेट
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के कई विद्यालयों में रक्षाबंधन के एक दिन पहले शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु व मंगल की कामना की। छात्रों ने बहनों को उपहार के रूप में चाकलेट दिए।
मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाईयों पर राखी बांधा कर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। छात्रों ने उन्हें चाकलेट समेत अन्य आकर्षक उपहार दिए। स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह व संध्या सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की महत्ता बताई। इस दौरान ज्योति बाला सिंह, सीमा पाठक, अंजू खत्री, शिवानी त्रिपाठी, नसीम अंजुम सहित उपस्थित रहे। पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके लंबे उम्र की कामना की। छात्रों ने भी छात्राओं को चाकलेट व टाफी आदि उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर रीतू भंडारी, प्रबंधक अनंत राज भंडारी, प्रधानाचार्य मनोज पांडेय उपस्थित रहे। नगर के लक्ष्मण प्रसाद की गली स्थित वार्टन पब्लिक स्कूल में भी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। छात्रों ने बहनों को उपहार दिए। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर सुरेश चंद्र केशरवानी ने पर्व की बधाई दी।