फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जलनिगम कर्मियों का धरना जारी

जलनिगम कर्मियों का धरना जारी

Thu, 12 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जलनिगम कर्मियों का धरना जारी
मिर्जापुर। नकहरा स्थित जल निगम के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन गुरूवार को भी जारी रहा। जलकल कर्मचारी लंबित वेतन, पेंशन और जल निगम को पूर्व की भांति प्रशासकीय विभाग बनाने की मांग कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्र की 17 करोड़ आबादी में से शुद्ध पेेयजल केवल 13 प्रतिशत लोगों को प्राप्त हो रहा है। छह करोड़ शहरी आबादी में से मात्र 20 प्रतिशत लोगों को सीवर, ड्रैनेज की सुविधा प्राप्त हो रहा है। आज प्रदेश में सरकार के तमाम वादों के विपरीत आज भी पेयजल संकट है। सरकार जनता की समस्याओं का निराकरण करने की बजाए उत्तर प्रदेश जल निगम को समाप्त करने पर लगी हुई है। संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के हैंडपंप रिबोर का कार्य और नए हैंडपंप लगाने का कार्य अन्य संस्थाओं से कराया जा रहा है। इस दौरान प्रवीण चौरसिया, उदयनाथ सिंह, विकास अग्रहरि, दिनेश कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed