{"_id":"5ac6698e4f1c1bec618b5ba2","slug":"121522952590-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलटा, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलटा, महिला की मौत, तीन घायल
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की सुबह बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी हलिया पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़वा धनावल गांव के महाबली सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर 25 मजदूर गुरुवार को उनके खेत पर गेहूं के फसल की कटाई करने जा रहे थे। भोड़िला तालाब के भीटे पर मड़वा धनावल गांव से पहाड़ की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर सुबह करीब पौने आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली पहुंची तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर नियंत्रित होकर दस फिट गहरे खाई में पलट गई। इस घटना में ट्राली से दबकर सभी मजबूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए एवं ट्राली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ट्राली के नीचे दबने के कारण उसपर सवार नचकी देवी पत्नी बेनी (65) निवासी मड़वा धनावल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुधनी देवी (63), इतवारी देवी (62) एवं निशा देवी (28) निवासी मड़वा धनावल तथा ट्रैक्टर चालक दिनेश सिंह (40)को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बेटे अमरनाथ की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।