{"_id":"5ac668a24f1c1bc7618b5a54","slug":"121522952354-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य व्यापारी समाज पर उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य व्यापारी समाज पर उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में गुरुवार को जिले में वैश्य व्यापारी समाज के लोगों पर हो रहे उत्पीड़न व शोषण को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। सभा के दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने एक स्वर में जिले में पिछले कुछ महीनों से वैश्य समाज के व्यापारियों पर हो रहे शोषण और प्रशासनिक पक्षपात पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
सभा के दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि आए दिन अराजक तत्वों द्वारा वैश्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं मकानों पर गलत निगाहें लगाई जा रही है। कहा कि अवैध तरीके से कब्जा स्थापित करने की साजिश रची जा रही है, बावजूद इसके प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वैश्य समाज के कुछ नौजवानों पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बेवजह गैंगस्टर जैसा एक्ट लगाकर युवी पीढ़ी को परेशानियों में ढकेल दिया जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि वैश्य समाज के युवाओं के भविष्य को चौपट करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता ने फर्जी मुकदमों के खेल को बंद करने की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैए का वैश्य समाज विरोध करता है। वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार लुंडिया ने कहा कि जिले में सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए सदैव सहयोगी वैश्य व्यापारी समाज को भरपूर प्रशासनिक मदद मिलनी चाहिए। व्यापारी नेता शत्रुघ्न केेशरी ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में वैश्य व्यापारियों पर बढ़ रही अराजकता का वैश्य समाज विरोध करता है। नगर अध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा कि अवैध कब्जों पर कार्रवाई न किए जाने से गुंडों का मनोबल बढ़ रहा है। इस दौरान ओपी गुप्ता, विवेक केशरवानी, मुकेश साहू, गणेश ऊमर, सुभ्रत अग्रहरि, नागेश ऊमर, ल्रूपेश वर्मा, संतोष ऊमर, द्वारिका मोदनवाल, अशोक अग्रहरि, नयन जायसवाल, अजीत साहू, रवि गुप्ता, रवि जायसवाल, विरेंद्र अग्रहरि, संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, डाली अग्रहरि, अनुज जायसवाल, पलक सिंघानियां, विशाल गुप्ता, राहुुल जायसवाल, मनीष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।