{"_id":"5a871e9b4f1c1b05738b7bba","slug":"121518804635-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी मोहक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी मोहक प्रस्तुति
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. विजय सिंह राघव ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं कंवलप्रीत चड्ढा, आशीष रंजन, रूबी कुमारी, गौरीशंकर, अंकित यादव तथा नंदनी गुप्ता आदि को मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
वार्षिक क्रीड़ा का चैंपियन पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रंजना व बीए द्वितीय वर्ष के छात्र देवेंद्र कुमार यादव को प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने से उन्हें जीवन में अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नाटक, कव्वाली, कजली, डांडिया नृत्य, होली गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान क्रीड़ा पुरस्कार, परिषदीय पुरस्कार, पावर एंजल तथा सर्वोच्च अंक पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव मोहन ने अतिथियों का स्वागत एवं महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। संचालन डा. भास्कर द्घिवेदी ने किया। इस अवसर पर डा. रजनीश, डा. रामनिहोर, डा. सूबेदार यादव, डा. प्रभात कुमार सिंह, डा. नलिनी सिंह, डा. मारूति शरण ओझा, डा. माधवी शुक्ला आदि मौजूद रहे।