{"_id":"5a81d5e94f1c1b387b8b61e6","slug":"121518458345-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण वाटिका से बच्चों को मिलेगी शुद्घ सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण वाटिका से बच्चों को मिलेगी शुद्घ सब्जियां
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बिना की उगाई गईं सब्जियां और फल देने के लिए स्कूल में ही पोषण वाटिका बनाई जा रही है। मनरेगा योजना के तहत माली पोषण वाटिका में बिना खाद की सब्जियां फल उगाएंगे और फलदार पौधे लगाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने विकास खंड नरायनपुर में स्थित केशवपुर प्राइमरी विद्यालय में बने पोषण वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने समसपुर प्राथमिक पाठशाला पर असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित किया। साथ ही ग्राम पंचायत जलालपुर माफी में निर्मित चबूतरे का लोकार्पण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानों के सहयोग से स्कूल में क्यारी तैयार कराई गई है। पोषण वाटिका में 12 प्रकार के फलों का पौधे लगाये जाएंगे। बच्चों को बिना खाद के ही सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी। पोषण वाटिका का मकसद रसोईघर के पानी व कूड़ा करकट का इस्तेमाल कर के घर की फल व साग सब्जियों की दैनिक जरूरतों को पूरा करना है। फल सब्जियों को रासायनिक उर्वरक प्रयोग कर के उगाया जा रहा है, इन रासायनिक दवाओं का कुछ अंश फल सब्जी में बाद तक बना रहता है। पोषण वटिका के लाभ जैविक उत्पाद होने के कारण फल व सब्जियों में काफी मात्रा में पोषक तत्त्व मौजूद रहते हैं। ब्लॉक परिसर में सीडीओ ने स्वच्छताग्रहियों को प्रशिक्षण दिया। उसमें स्वच्छताग्रहियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छताग्रही ओडीएफ की निरंतरता को बनाए रखे। एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सुरभि शोध संस्थान द्वारा नरायनपुर ब्लॉक के 18 स्कूलों को बीज उपलब्ध कराया गया है। वहीं पोषण वाटिका का संरक्षण और देखभाल मनरेगा योजना के तहत किया जाएगा। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पोषण वाटिका का शुभारंभ होगा। पोषण वाटिका के संरक्षण और संचालन के लिए माली तैनात किया जाएगा। जो नियमित पोषण वाटिका की देखभाल करेगा। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान बीसी राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।