फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मौसम के बदलाव से हर दसवा व्यक्ति सर्दी जुखाम व वायरल की चपेट में

मौसम के बदलाव से हर दसवा व्यक्ति सर्दी जुखाम व वायरल की चपेट में

Thu, 25 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से हर दसवा व्यक्ति सर्दी जुखाम व वायरल की चपेट में
मौसम के करवट लेते ही लोगों के वायरल बीमारी की चपेट में आने से सिलसिला शुरू हो गया है। लोग सर्दी जुखाम के साथ साथ बुखार पेट दर्द आदि बीमारी से ग्रसित होकर चिकित्सालय पहुंचने लगे हैं। इस मौसम में सबसे अधिक सांस के रोगी और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बच्चे सर्दी जुखाम के साथ साथ निमोनिया जैसे बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर मंडलीय चिकित्सालय में लगभग पांच हजार से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे और सांस के रोगी हैं। इससे बचने के लिए मार्च तक लोगों केे सावधानी बरतनी होगी। बदलते मौसम ने हर किसी को परेशान कर दिया है। लोगों की जरा सी लापरवाही बीमारी का सबब बन जा रही है।
विज्ञापन

दिन में गर्मी और रात में ठंडी के चलते लोग वायरल बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। वर्तमान समय में जनपद का हर दसवां व्यक्ति सर्दी जुखाम से पीड़ित है। कुछ लोगों को कई दिनों से बुखार भी आ रहा है। सबसे अधिक सांस के रोगियों और बच्चों को यह मौसम प्रभावित कर रहा है। इस मौसम में बच्चे सर्दी जुखाम के साथ साथ निमोनिया रोग से भी ग्रसित हो रहे हैं। वहीं सास के रोगियों का तो जीना मुहाल हो गया है। इसके चलते चिकित्सालयों में महिला पुरूष मरीजों के साथ साथ बच्चों की भीड़ लगने लगी है। ठंड की चपेट में आकर लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। मंडलीय चिकित्सालय प्रशासन की माने तो प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सालय में पहुंचे रहे हैं। इसमें सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज हैं।
विज्ञापन

इनसेट
जनवरी व फरवरी में मौसम बदलता है। इस मौसम में लोगों को खास ध्यान देने की जरूरत है। दिन में गर्मी होने के बावजूद लोग गर्म कपड़े नहीं उतारें, क्योंकि दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रहती हैं, जो शरीर को प्रभावित कर रही हैं। ठंडी वस्तुओें का इस्तेेमाल खाने में नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेेट
ठंड से बचें। गर्म कपड़े पहनते रहें। ठंडी वस्तुओं का सेवन नहीं करें। पानी का सेवन करके घर से निकले। जरूरत पड़ने पर ही रात को निकलें। सर्दी होने पर डाक्टरों की सलाह लेकर दवाइयां खाएं।
डा. सुनील सिंह फिजिशियन मंडलीय चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed