फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रैली निकाल, मधुमेह रोग से बचाव की दी जानकारी

रैली निकाल, मधुमेह रोग से बचाव की दी जानकारी

Tue, 14 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाल, मधुमेह रोग से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व मधुमेह दिवस के पूर्व संध्या पर सोमवार को एनसीडी अनुभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग डेढ़ सौ मरीजों का जांच की गई। जांच के दौरान 15 लोगों का शुगर बढ़ा हुआ पाया गया और तीन का रक्तचाप ज्यादा मिला। इससे पूर्व नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। जो जुबिली कॉलेज से शुरू होकर नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर समाप्त हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने कहा कि मधुमेह के बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि संयमित एवं संतुलित खाना खाएं। मीठा और तली भूनी चीजों का प्रयोग कम करें। कहा कि यदि पहले से व्यक्ति सजग रहे तो वह मधुमेह रोग से बच सकता है। उन्होंने कहा कि आज लोग मेहनत कम कर रहे हैं। तनाव से ग्रसित हो रहे हैं जिसका कारण है कि सुगर रोग की चपेट में आ रहे हैं। जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निजामुददीन ने कहा कि खेल को अपनाने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी डा. वीके तिवारी ने स्कूली बच्चों को मधुमेह के बारे में बताया। अखिलेश दूबे फिजियोथेरेपिस्ट, दिनेश कुमार, नीतू राय, शशिकला, राजकुमार उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, डा. राजेश यादव, शालिनी सिंह, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मधुमेह दिवस पर गोष्ठी आज
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर के पीछे आईडीएसपी हाल में एक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार की दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसमें मधुमेह रोग की चपेट में आकर बढ़ रहे मरीजों की संख्या में कमी लाने पर चर्चा की जाएगा। यह जानकारी सीएमओ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed