फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद है जीएसटी

मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद है जीएसटी

Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद है जीएसटी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जीएसटी के लागू होने से हर सामान और हर सेवा पर सिर्फ एक टैक्स लगेगा। जीएसटी लागू होने के बाद वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स की जगह एक ही टैक्स लगेगा। देशवासियों को जीएसटी से सबसे बड़ा फायदा होगा कि पूरे देश में सामान पर देश के लोगों को एक ही टैक्स चुकाना होगा, यानी पूरे देश में किसी भी सामान की कीमत एक ही रहेगी। बावजूद इसके जीएसटी में कपड़ा पर पांच प्रतिशत और रेडीमेड कपड़ें पर 12 फीसदी तथा ब्रांडेड फूड सामानों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। जिससे परिषदीय स्कूलों में सर्वशिक्षा अभियान के तहत बंटने वाले ड्रेस और एमडीएम पर असर पड़ सकता है।
शिक्षक संजय सिंह ने कहा कि जीएसटी के लागू होने से रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे। इससे टैक्स संरचना में सुधार होगा। टैक्स भरना आसान हो जाएगा। इससे टैक्स चोरी रुक जाएगी। किसी भी प्रोडक्ट पर लगने वाला कर एक सा रहेगा। इसका सीधा असर देश की जीडीपी पर पड़ेगा और देश की अर्थव्यस्था सुधरेगी।
विज्ञापन

शिक्षक उमाकांत मिश्रा ने कहा कि जीएसटी के लागू होने से आम आदमी को सस्ता सामान मिलेगा। जीएसटी मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद है। कपड़े और ब्रांडेड फूड पर पांच प्रतिशत टैक्स लगने से सामान महंगे होंगे। हांलाकि अभी जीएसटी का साफ्टवेयर तैयार नहीं हुआ है, साफ्टवेयर तैयार होने में अभी 15 दिन का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक राजनाथ तिवारी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत दोपहर का खाना दिया जाता है। सील पैक और ब्रांडेड सामानों पर जीएसटी दर बढ़ा है, जिससे खुले सामानों से एमडीएम बनवाना पड़ सकता है। जिससे एमडीएम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। सरकार को जीएसटी में ब्रांडेड सामानों पर दरों को घटना चाहिए। जिससे लोग ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण सामाना मिल सके।

शिक्षिका निराशा सिंह ने कहा कि जीएसटी आने के बाद टैक्स का ढांचा पारदर्शी होगा और असमानता नहीं होगी। इससे टैक्स विवाद कम होंगे। जीएसटी लागू होने से ढेरों टैक्स कानून और रेगुलेटरों का झंझट नहीं होगा और सब कुछ ऑनलाइन होगा। इससे एक ही व्यक्ति या संस्था पर कई बार कर लगाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed