{"_id":"595159ff4f1c1b4c1c8b4587","slug":"121498503679-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों ने गायन से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों ने गायन से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। आमघाट एवं बरौंधा स्थित सनबीम स्कूल एवं इंडियन आइडल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे मिर्जापुर करोके आइडल का समापन रविवार को देर शाम हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी गायन की प्रतिभा से प्रतिभागियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के दौरान सब जूनियर वर्ग में अंकिता सिंह, जूनियर वर्ग में समीर अली और सीनियर वर्ग में श्रेया पांडेय ने पहले स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें तीन वर्गों में तीन-तीन प्रतियोगियों के बीच जनता के समक्ष मुकाबला हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एके पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। मिर्जापुर करोके आइडल के माध्यम से जनपद की प्रतिभाओं को खोजने का काम चल रहा था जो, रविवार की शाम पूरा हो गया ।स्कूल के डायरेक्टर सीए सुरेश आहूजा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद दर्शकों को मिर्जापुर करोके आइडल की यात्रा के बारे में बताया । इंडियन आइडल एकेडमी के चीफ अनुपम सिंह के लिए भी विजेता चुनना मुश्किल हो रहा था, परंतु सभी राउंड को मद्देनजर रखते हुए तीनों वर्गों के विजेताओं का चुनाव किया गया। जिसमें सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकिता सिंह, द्वितीय प्रिशा श्रीवास्तव एवं तृतीय दिव्य प्रताप रहे। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम समीर अली, द्वितीय अंकृति विजय एवं तृतीय सर्वेश्वर दुबे रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम श्रेया पांडे, द्वितीय दीपाली गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर रक्षा ओमर रहीं । सभी विजेताओं को दस- दस हजार का चेक एवं सर्टिफिकेट तथा सभी उपविजेताओं को स्पीकर एवं सर्टिफिकेट इनाम दिया गया । अंत में प्रधानाचार्य श्री अरविंद शुक्ला ने दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।