{"_id":"68b4a34bc545908885052240","slug":"12-thousand-consumers-owe-rs-5070-crore-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-139248-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 12 हजार उपभोक्ताओं पर 50.70 करोड़ रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 12 हजार उपभोक्ताओं पर 50.70 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
मड़िहान। बीपीएल, सौभाग्य, घरेलू, कृषि तथा कामर्शियल और पावर कनेक्शन वाले लगभग 12000 उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ 70 लाख रुपये बकाया है।
कर्मचारी विभागीय कार्रवाई के बावजूद महीने में महज 20 से 30 लाख रुपये तक की वसूली कर पाते हैं। इनमें से 5000 उपभोक्ता ऐसे हैं जो कनेक्शन लगने के बाद से एक रुपया भी बिल जमा नहीं किए हैं। यह हाल तब है जब विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
जिला प्रशासन ने वसूली के लिए प्रति माह 90 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में हो रही वसूली लक्ष्य से कम है। मड़िहान क्षेत्र में पांच लाख से ऊपर के 25 बकाएदार हैं। एक से पांच लाख तक के 911 बकायेदार हैं। दस हजार से एक लाख तक के 8368 बकायेदार हैं।
विभाग के अधिकारी वसूली की स्थिति में सुधार लाने के लिए मंथन नहीं कर रहे हैं बल्कि आरसी जारी कर तहसील को भेज रहे हैं। एसडीओ प्रमोद सिंह ने बताया कि वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। अब बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।