{"_id":"61afb6f9ac049a15bd4517e3","slug":"12-lakh-accepted-help-money-mirzapur-news-vns626678024","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने स्वीकृत की 12 लाख रुपये की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने स्वीकृत की 12 लाख रुपये की सहायता राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान थाना के ग्राम पचोखरा में सोमवार को खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लगने से पुआल में सोये तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस संबंध में एसडीएम मड़िहान की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को दैवीय आपदा मद से 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दिया है।
इस घटना में जितेंद्र की पुत्री सुनैना उम्र 12 वर्ष, हर्षित उम्र सात वर्ष एवं रानी उम्र तीन वर्ष की मृत्यु होने की घटना का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा उप जिलाधिकारी मड़िहान को तत्काल जॉच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। उप जिलाधिकारी मड़िहान के द्वारा जांचोपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 24 घण्टे के अन्दर मृतक बच्चो के अभिभावकों को दैवीय आपदा मद से 12 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि लाभार्थी के पिता व माता सुभावती पत्नी जितेन्द्र ग्राम पचोखरा खुर्द तहसील मड़िहान को अग्निकांड से तीन बच्चों की मृत्यु होने प प्रत्येक को चार- चार लाख रूपये कुल 12 लाख रुपये की स्वीकृति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान कर दी गयी। उन्होने कहा कि सम्बन्धित तहसीलदार उपरोक्त आवंटित धनराशि को नियमानुसार तत्काल मृतक बच्चो के अभिभावकों/प्रभावित व्यक्ति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।