फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महाहड़ताल के दूसरे दिन भी शिक्षक- कर्मचारियों ने दिखाई अपनी ताकत

महाहड़ताल के दूसरे दिन भी शिक्षक- कर्मचारियों ने दिखाई अपनी ताकत

Fri, 08 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
महाहड़ताल के दूसरे दिन भी शिक्षक- कर्मचारियों ने दिखाई अपनी ताकत
मिर्जापुर। जिले में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से आयोजित महाहड़ताल और कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग जायज है और उनके इरादे इसके लिए पुख्ता हैं। वह अपनी मांगों को मनवाकर रहेंगे। उधर, हड़ताल के चलते अधिकतर विभागों में कामकाज पर असर पड़ा। कर्मचारी तो दिखाई दिए लेकिन कोई काम नहीं हुआ। अधिकतर लोगों ने कहा कि वे इस हड़ताल में यदि शामिल नहीं हैं तो इसका नैतिक समर्थन जरूर करते हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए दो माह का समय मांगा जो उनको दिया भी गया लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि सरकार समझती है कि एस्मा जैसे हथकंडों को अपना कर आंदोलनों को रोका जा सकता है तो यह उसकी भूल है। संयोजक लल्लू तिवारी ने कहा कि सरकार बिना कर्मचारियों के एक कदम नहीं चल सकती। फिर भी यह सरकार हमारे हक पर डाका डाल कर बैठी है। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा पुलिस विभाग हो या कोई और विभाग सभी को पुरानी पेंशन चाहिए। संजय सिंह, श्रीकांत जायसवाल, राजेंद्र यादव, पवन कुमार त्रिपाठी, राजनारायण, अक्षयवर यादव, प्रदीप दुबे, विनय तिवारी, मनोज शुक्ल, आरके त्रिपाठी, एसके शुक्ल, नरेश भार्मा, रमाकांत दुबे, एके मिश्र आदि थे।
विज्ञापन

कछवां संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत स्थित बीआरसी कैंप कार्यालय पर पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ विजय शंकर तिवारी और जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने के संबंध में जल्द निर्णय नहीं लिया तो संगठन आंदोलन तेज करने को विवश होगा। धरने में धीरज पांडेय, आशिक इकबाल, श्रीकांत पाठक, शशांक सिंह, दीपक सिंह, जन्मेजय नारायण शर्मा, नारायण दत्त तिवारी कंचन चौधरी, प्रीति सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीखड़ संवाददाता के अनुसार, विकास खंड सीखड़ के सभी कर्मचारी व अधिकारी गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय पर कार्यालय का तालाबंदी कराकर हड़ताल पर रहे। सुरेश वर्मा राजेश कुमार सिंह ए डी ओ कन्हैया सिंह ग्राम विकास अधिकारी शिवराम सोनकर धनुष धनुष धारी मिश्रा वरिष्ठ लिपिक ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी कालिका प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हड़ताल के चलते स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन भी नहीं बन सका, विद्यालय पर अध्यापक उपस्थित रहे। वहीं कहीं-कहीं विद्यालय बंद करा दिए गए। मगरहा बीआरसी पर धरना भी शिक्षकों द्वारा दिया गया।


जिले में एस्मा लागू
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में छह माह के लिए एस्मा लागू कर दिया है। जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वह तत्संबंधी निर्देशों का अपने-अपने विभागों में अनुपालन सुनिश्चित कराएं। अन्यथा की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed