{"_id":"5bd75860bdec2269b345980a","slug":"11540839520-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में किसानों ने उठाई नौकरी व नए सर्किल दर पर मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में किसानों ने उठाई नौकरी व नए सर्किल दर पर मुआवजे की मांग
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के पूरब कोट गांव में सोमवार को रेलवे के डीएफसीसी कंपनी व राजस्व विभाग की टीम जन चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में किसानों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों ने समस्याओं को उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने की बात कही। चौपाल में लगभग दो दर्जन ऐसे किसान मौजूद रहे जिन्हें रेलवे विभाग द्वारा अभी तक एक फूटी कौड़ी मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसान नियमों का हवाला देते हुए नौकरी व नए सर्किट रेट की मांग कर रहे थे।
मालूम हो कि वर्ष 2011 में रेलवे कारीडोर योजना के तहत जेएमआर कंपनी द्वारा जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही की गई थी लेकिन चडेरूचौकठा, गोसीपुर, कसघना, यादवपुर, जिगना आदि गांव के कुछ किसानो डीएफसीसी परियोजना की जेएमआर कंपनी को काम करने से मना कर दिया। जिसके चलते लगभग चार किलोमीटर तक परियोजना का काम बाधित है। मामले को लेकर कई बार पंचायते हुई लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कंपनी के सहायक परियोजना प्रबंधक अरविंद पांडेय, केएस द्विवेदी व परियोजना संचालक ए पी राय, अजय शुक्ला व राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार छानबे, कानूनगो व लेखपाल तथा उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। किसान जय शंकर सिंह, फतेहबहादुर सिंह, दिलीप सिंह, पंच बहादुर सिंह, छैल बहादुर सिंह, अजीत सिंह, सूर्यजीत सिंह, श्यामा सिंह, अवधेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, रामपाल विंद, पारस नाथ, गोपीनाथ, चंद्रिका प्रसाद, समरजीत आदि का कहना है कि नियमों के अनुसार नौकरी अब के हिसाब से मुआवजा मुहैया कराया जाए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, बाबा सिंह, दल सिंगार सिंह, दिलीप कुमार सोनकर, प्रमोद सिंह सहित काफी संख्या मे किसान मौजूद रहे।
राज कुमार शर्मा