{"_id":"5b4795f14f1c1bc0248b60d6","slug":"11531418097-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को साइंस के प्रति प्रेरित करने के लिए मिर्जापुर में विकसित होगी ‘साइंस सिटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को साइंस के प्रति प्रेरित करने के लिए मिर्जापुर में विकसित होगी ‘साइंस सिटी’
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के अलावा आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए जनपद में ‘साइंस सिटी’ विकसित की जाएगी। इसके जरिये नई चुनौतियों और जीवन को सुगम बनाने से संबंधित इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा से मुलाकात कर साइंस सिटी विकसित कराने का आग्रह किया। संस्कृति मंत्री ने जल्द ही ‘साइंस सिटी’ विकसित कराने का आश्वासन दिया है। सांसद अनुप्रिया पटेल ने बताया कि विज्ञान के प्रति देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ कल्चर ऑफ साइंस’ (स्पॉक्स) के तहत संस्कृति मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में ‘साइंस सिटी’ विकसित कर रहा है। इसी के तहत मिर्जापुर में भी ‘साइंस सिटी’ विकसित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा जी से मुलाकात की है। उन्होंने जिले में साइंस सिटी विकसित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन