{"_id":"5b4795d64f1c1b05278b6305","slug":"11531418070-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे पीएम सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे पीएम सीएम
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिज़ार्पुर। जिले में तीन परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री 2000 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। किसी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है । सभा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो इसके लिए सैकड़ों यातायात पुलिस पुलिस को लगाया जाएगा। गौरतलब है कि 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के आदवा बैराज इलाके में 34 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई बाणसागर परियोजना और चुनार पल का उद्घाटन करेंगे। वही पिपरादाढ़ में बनने वाले मेडिकल कालेज का भी वही से उद्दघाटन करेंगे। इसके अलावा नगर के चंदनपुर इलाके में जनसभा करते हुए लोगों को संबोधित भी करेंगे । दो स्थानों पर कार्यक्त्रस्म होने के चलते पुलिस ने पूरे प्रदेश से लगभग 3000 पुलिस कर्मियों की मांग की है । पुलिस अधीक्षक आशीष ने कहा है कि पीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा लगा लगाने के लिए फोर्स की जरूरत पड़ेगी । इसलिए कम से कम 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती जरूरी है। उन्होंने 6 एसपी , 10 एएएसपी, 25 सीओ , 100 निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 200 हेडकांस्टेबल, 1600 कांस्टेबल, 100 याता यात पुलिस, 10 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी सीपीएमएफ, आदि शामिल है।
विज्ञापन