फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अनियंथ्त्रत होकर मकान में घुसा ट्रक चालक की मौत

अनियंथ्त्रत होकर मकान में घुसा ट्रक चालक की मौत

Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अनियंथ्त्रत होकर मकान में घुसा ट्रक चालक की मौत
नरायनपुर। नरायनपुर शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार को देर रात साढ़े नौ बजे फत्तेपुर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर वाराणसी की ओर भाग रहा एक ट्रक सिकिया बाइपास त्रिमोहानी पर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को तोड़ते हुए एक मकान में घुस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक मुन्ना यादव की प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुन्ना यादव 22 वर्ष पुत्र राजेंद्र यादव ग्राम चमरूतारापुर थाना चोलापुर वाराणसी निवासी वाराणसी के ट्रक मालिक राहुल यादव का खाली ट्रक लेकर माललोड करने सोनभद्र की ओर जा रहा था। अदलहाट बाजार में साइकिल सवार को बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें साइकल क्षति ग्रस्त हो गई। इस बीच गलतफैमी का शिकार हुआ ट्रक चालक घबराकर वापस वाराणसी की ओर ट्रक लेकर भागने लगा। टोल प्लाजा फत्तेपुर में वाहनों की लंबी कतार देख कर चालक दाहिने ओर आकर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक और तेजी से लेकर भागने लगा। सिकिया बाइपास त्रिमोहानी के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को दौड़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गयॎा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर ज्ञानेन्द्र सिंह घायल को नरायनपुर स्थित प्रइवेट अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति की गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जिसे लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन नरायनपुर चौकी पर पहुंच गए। पुलिस चौकी नरायनपुर के सामने गांव में मृतक चालक का ननिहाल है वहां से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed