फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठे सदस्य अमित कुमार

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठे सदस्य अमित कुमार

Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठे सदस्य अमित कुमार
जमालपुर। विकास खंड जमालपुर के ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को उस समय गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया जब क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार ने ब्लॉक प्रमुख के कमरे में बैठकर कागजातों की जांच शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन प्रसाद ने कमरा बंद करने का निर्देश दिया तो कर्मचारी असमंजस की स्थिति में आ गए। वहीं बीडीओ ने पत्र भेजकर मामले की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय में प्रमुख बृजमोहन प्रसाद के निर्देश के बावजूद सदस्य शुक्रवार को जबरन कार्यालय खुलवाकर कुर्सी पर बैठकर कामकाज करने लगे। उन्होंने कर्मचारी से कागजात मंगवाकर जानकारी लेने लगे और डांट फटकारने लगे जिससे अधिकारी व कर्मचारी में आक्रोश बढ़ गया। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार को पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि प्रमुख पद के निर्वाचन के बाद भ्रम फैलाया जा रहा है कि आप प्रमुख क्षेत्र पंचायत जमालपुर है। आपका कार्य शासकीय आचरण नियमावली के विरूद्घ है साथ ही दोबारा इस तरह का कार्य नही करें। बीडीओ ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर दिया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के इस कार्य से कर्मचारियों और ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed