फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रंग बरसे भीगे.... होली गीतों से गुंजायमान रहा क्षेत्र

रंग बरसे भीगे.... होली गीतों से गुंजायमान रहा क्षेत्र

Sun, 04 Mar 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
रंग बरसे भीगे.... होली गीतों से गुंजायमान रहा क्षेत्र
विंध्याचल में होली के दिन रंग खेलते युवक
मिर्जापुर। जिले भर में शुक्रवार को होली धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से शुरू हुआ होली का हुड़दंग दोपहर बाद तक चलता रहा। युवाओं की टोलियां घूम-घूम कर लोगों को रंग-गुलाल लगाती रहीं। डीजे की धुन पर जगह-जगह युवक थिरकते नजर आए। रंग गुलालों से सड़कें भी रंगीन हो उठीं। शाम को लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। मिलने-जुलने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

होली पर सुबह से लेकर देर रात तक होली के गीत बजते रहे और जहां-तहां और बच्चों के थिरकते देखा गया। आज हम न छोड़ेंगे, रंग बरसे भीगे चुनर वाली आदि फिल्मी गीतों की धूम रही। सुबह युवाओं और बच्चों की टोलियां घूम कर रंग खेलती नजर आईं। बच्चे घरों की छतों से लोगों पर पिचकारी से रंग और रंग भरे गुब्बारे फेंकते नजर आए। कई स्थानों पर ठंडाई भी बनाई गई, जिसे लोगों ने छककर पिया। होली के त्योहार पर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही बच्चे पिचकारी और रंग के साथ होली खेलने में व्यस्त दिखे। छत से युवाओं की टोली आते देख बच्चे रंग डालकर आनंदित हो रहे थे। शाम को लोग अबीर गुलाल संग अपने घरों से निकले। अपने परिजनों और ईष्ट मित्रों को अबीर गुलाल लगा और गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान घरों में गुझिया, दही बरा, चिप्स, गुलाबजामुन, मठरी, छोला आदि तरह तरह के व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शास्त्री पुल के पास भाजपा नेता विष्णु सोनकर के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, अमित श्रीनेत, सूर्यबली सिंह, नितिन विश्वकर्मा आदि भाजपाजनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। कहा कि होली के त्योहार से आपसी प्रेम बढ़ता है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के आवास पर भी लोगों के बधाई देने का देर शाम तक तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली त्योहार पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम चक्रमण करता रही। पुलिस अधीक्षक ने चौराहों पर होली खेल रहे लोगों से वार्ता की और शांतिपूर्ण होली खेलने को कहा। साथ ही होली खेल रहे लोगों को बधाई भी दी। इसके साथ ही एसडीएम सदर अरविंद चौहान, एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी, मड़िहान सविता यादव, लालगंज अश्वनी पांडेय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed