फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महाशिवरात्रि पर हर हर महादव की गूंज में निकली शिव बारात

महाशिवरात्रि पर हर हर महादव की गूंज में निकली शिव बारात

Thu, 15 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर हर हर महादव की गूंज में निकली शिव बारात
वासलीगंज से निकली शिवबारात
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में दूसरे दिन बुधवार को भी मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, धतूर, मदार के फूल, बेर के साथ देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। गंगा घाटों पर स्नान के बाद लोगों ने दर्शन पूजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत धारण किया। मंदिरों के बाहर मेला लगा रहा। बूढ़ेनाथ महादेव की पालकी यात्रा निकाली गई। नगर के तारकेश्वर नाथ, पंचमुखी महादेव, बाबा बूढ़ेनाथ, नागेश्वर नाथ महादेव, आनंदेश्वर नाथ, कोटेश्वर नाथ में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवरात्रि के दूसरे दिन बूढ़ेनाथ सेवा समिति की ओर से बूढ़े नाथ बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। लोग हर हर महादेव के जयघोष करते जा रहे थे। वहीं भक्ति गीत बजते रहे। पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुढ़े नाथ मंदिर आकर समाप्त हुई। बरिया घाट से शिव बारात निकाली गई। इसमें ठंडाई के सुरूर में मदमस्त भक्त नाचते गाते जा रहे थे। हलिया: बेलन बरौधा बाजार में शाम चार बजे शिव बारात निकाली गई। बारात में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी भी शामिल रही। इस मौके पर शिव पार्वती का विवाह भी कराया गया। शेरवां: डवक स्थित प्रगटेश्वर महादेव आस्था व विश्वास का केंद्र बना रहा। चुनार: श्रीप्रभात भजन बोलबम सेवा समिति ी ओर से प्रभातफेरी के बाद शिव बारात निकाली गई। इसमें इलाहाबाद व वाराणसी सहित अन्य इलाकों की झांकियां शामिल हुईं। इस मौके पर रुद्रेश्वर बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर कुश्ती दंगल हुआ। कछवां: नगर पंचायत डीह से शिव बारात निकल कर शंकरपुर वार्ड में पहुंची। यहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संतोष सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, राकेश कुमार, आनंद गुप्ता, लक्ष्मी कांत गुप्ता, अजय सेठ, सल्लू ऊमर बारातियों को जलपान कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगरीनाथ, गौरा, बिहसड़ा ़कला, विजयपुर आदि कई स्थानों पर शिव बारात निकाली गई। बाबा बदेवरा नाथ धाम हरगढ़ स्थित विमलेश्वर महादेव, परशुराम पुरी, नदिनी के बूढे़ नाथ सहित क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों मे सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। विंध्याचल: बाबा बूढ़े नाथ कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि पर मंगलवार की रात आठ बजे भव्य शिव बारात निकाली गई। इसमें तीन कन्याओं का विवाह कराया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र व उनकी धर्म पत्नी सरस्वती देवी ने ब्रह्मा, विष्णु व महेश की पांव पूजा कर कन्या की विदाई की। शिव बारात पटेंगरानाला से शुरू होकर रोडवेज परिसर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा, बंगाली चौराहा, बरतर तिराहा होते हुए पुन: वापस आकर समाप्त हुई। बारात में ढोल तासा, डीजे, शहनाई, की धुन पर भूत, प्रेत, औघड़ का वेश धरे लोग नाचते गाते शामिल हुए। इस मौके पर पद्माकर मिश्र, भूपत मिश्रा, चित्रसेन मिश्रा, राम दास जायसवाल, रामबाबू मिश्र, फुसे निषाद, लखन लाल शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, राजू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed