{"_id":"5a089d224f1c1bce408b63a2","slug":"11510513954-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप जला महामना को अर्पित किया श्रद्घासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप जला महामना को अर्पित किया श्रद्घासुमन
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। परिसर स्थित मालवीय उद्यान में महामना की प्रतिमा के पास शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने दीप और कैंडिल जलाकर श्रद्घासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए रूपाली जायसवाल ने महामना के कृत्यों पर प्रकाश डाला। महामना की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्ज्वलन से परिसर प्रकाशमान हो उठा। इस दौरान सत्यवीर सिंह बागी, कुशाग्र उपाध्याय, कुलदीप तिवारी, रजित यादव, राहुल सिंह, संग्राम मौर्य, अविनाश गौड़ आदि ने दीप प्रज्ज्वलन में सहयोग किया।