{"_id":"5a07432e4f1c1b8e698bad32","slug":"11510425390-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से तेइस घंटे रही ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से तेइस घंटे रही ट्रेन, यात्री परेशान
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। ठंड अभी पूरी तरह से शुरू भी नही हुई कि ट्रेनों की लेटलतीफी शुरु हो गई है। शुक्रवार को धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार को रोक दिया। धुंध के कारण अधिकांश ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से हावड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर कुछ ट्रेनें 23 घंटे से ज्यादा लेट रहीं, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया। स्टेशन पर यात्रियों के खाने पीने की उत्तम व्यवस्था न होने पर उन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ा। कोहरे में विंध्याचल स्टेशन पर महिला, पुरुष व बच्चे सभी को रेलवे स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी। ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस 10 घंटा, महाबोधि एक्सप्रेस 17 घंटा, तूफान एक्सप्रेस 23 घंटा जम्मूतवी, सात घंटा एवं अन्य दर्जनों ट्रेने घंटों लेट रहीं।
नहीं आए जीएम कर्मचारियों ने ली राहत
विंध्याचल। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए जीएम की आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारी पूरे दिन उनके आने की राह देखते रहे। इस दौरान रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा करा कर चमकाया गया था। सुबह से अधिकारी एवं कर्मचारी जीएम के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन समय बीत जाने के बाद जब जीएम नहीं आए तो कर्मचारियों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि विंध्याचल स्टेशन का निरीक्षण एवं मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के जीएम एसपी चौहान शनिवार सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से आ रहे हैं।