{"_id":"59a856a64f1c1b5b738b49b7","slug":"11504204454-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलिया पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में शांतिभंग में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलिया पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में शांतिभंग में की कार्रवाई
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के ऊटी तथा हथेड़ा गांव में विभिन्न प्रकरणों के आरोप में पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्घ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई दोनों गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए की।
बता दें कि गुरुवार की सुबह पुलिस टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर 60 लोगों को गिरफ्तार थाने ले आई। दो गांवों से इतने बड़े लोगों को हिरासत में लेने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस की माने तो हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में कई लोगों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें आए दिन विवाद होता रहता है। मामला बढ़ने पर उनके बीच मारपीट भी होती रहती है। गुुरुवार को ऐसे की मामले में विवाद होने की शिकायत मिलने पर गांव शांति व्यवस्था काम रखने के लिए 35 लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्घ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के ऊटी में राशन कार्ड को घटाने बढ़ाने को लेकर आए दिन ग्रामीणों व अन्य लोगों के बीच विवाद होता रहता है। जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका बनी रहती है।