{"_id":"599738a84f1c1bab778b4949","slug":"11503082664-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो ब्लड प्रेशर के लक्षण के बारे में नहीं बता पाई एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण के बारे में नहीं बता पाई एएनएम
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चील्ह। प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण महेश गुप्ता ने विकास खंड कोन के मिश्रधाप गांव में शुक्रवार की शाम चौपाल लगा कर गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, वृद्घा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग जनकल्याण पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, राशन कार्ड तथा प्राथमिक शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
चौपाल के दौरान प्रमुख सचिव ने एएनएम से पूछा की ब्लड प्रेशर लो होने पर मरीज के अंदर क्या लक्षण उत्पन्न होते हैं। जिसके बारे में एएनएम कुछ नहीं बता पाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धीरज जायसवाल से पूछने पर उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर लो होने इंसान को चक्कर आने लगता है, मिचली आने लगेगी। घबड़ाहट होने लगेगी। राज्य वित्त चौदहवां वित्त तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी, मीडेमिल के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ किया। जिसमें सवाल सही मिलने पर संतोष जताया। निगरानी समिति की महिलाओं से जानकारी ली। कहा कि लोगों को खुले में शौच न करने के लिए कैसे प्रेरित करती हैं, तो महिलाओं ने बताया कि पहले लोगों को समझाया जाता है नहीं मानने पर उनका माला पहना कर उनका स्वागत किया जाता है। जिससे शरमा कर लोग खुले में शौच करना बंद कर देते हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी और पुराने खड़ंजे वाले सड़क को सीसी रोड बनाने की मांग की। जिस पर प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को तत्काल उस पर अमल करने को कहा। इसके पूर्व उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मिश्रधाप को देखा। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। चौपाल के दौरान डीएम बिमल कुमार, पीडी, सीडीपीओ, डीडीओ, बीडीओ नीरज दूबे, थानाध्यक्ष चील्ह संतोष सिह, द्वारिकानाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन