{"_id":"599737b64f1c1b34798b48fb","slug":"11503082422-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की जमीन पर हो रही खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की जमीन पर हो रही खेती
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज । वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। बारिश के बाद ही जमीन पर कब्जा करने की होड़ शुरू हो गई है। लोग अतिक्रमण करके खेती कर रहे हैं। खरिहट कला व रूदमी गांव में काफी वन भूमि पर कब्जा करके खेती की जा रही है।
सिरसी वन रेंज के खरिहट कला और रूदमी गांव में वन भूमि पर कब्जा करने की होड़ लगी हुई है। लोग मनमाना अतिक्रमण करते जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने किसी को हटाने की जरूरत ही नहीं समझी। गांव के लोगों ने कई बार अतिक्रमण का विरोध किया और अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । झुलहवा व कठवार में वन विभाग और अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद चल रहा है।