{"_id":"598370f54f1c1b99698b46d6","slug":"11501786357-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भाव ही स्काउट गाइड की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भाव ही स्काउट गाइड की पहचान
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय टोली नायक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिले भर में दस प्रशिक्षण केंद्रों पर दिया जा रहा है। नगर के बाबूलाल जायसवाल इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ डीआईओएस फूलचंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सेवा भाव स्काउट गाइड की पहचान है।
डीआईओएस ने बच्चों को औपचारिक शिक्षा के तहत स्काउटिंग के साथ ही अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड हमेशा लोगों की भलाई करें और लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहें। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शंभूनाथ सिंह ने टोली नायक के विषय पर प्रकाश डाला। स्काउट गाइड शिविर के पहले दिन ध्वज शिष्टाचार, झंडा गीत, प्रार्थना, नियम और प्रतिज्ञा पर प्रकाश डाला गया। स्काउट कमिश्नर कमलेश द्विवेदी ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। संचालन राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, सर्वेश कुमार सिंह और राजन सोनकर ने संयुक्त रूप से किया और आभार डा. बीना रानी सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद, गोपाल कृष्ण गुप्ता, डा. उषा कनक पाठक आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्यामजी सोनी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बीएलजे, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, जीआईसी, सुंदर मुंदर इंटर कॉलेज, बसंत विद्यालय आदि के 121 स्काउट गाइड ने भाग लिया।