फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जुलाई में ब्लड बैंक हुआ फुल

जुलाई में ब्लड बैंक हुआ फुल

Thu, 27 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जुलाई में ब्लड बैंक हुआ फुल

विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के चलते जुलाई माह में 300 यूनिट की क्षमता वाला ब्लड बैंक पूरी तरह से भर गया है। इस महीने हिंदू युा वाहिनी,रोटरी क्लब की विभिन्न शाखाओं के अलावा अन्य संगठनों ने भी रक्तदान कराया है ।

जिले में पिछले दो महीने से रक्तदान करने वालों में जागरूकता दिखाई दे रही है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. राजन सिंह ने बताया कि कई संस्थाओं ने पिछले महीने रक्तदान किया है। इसके चलते ब्लड बैंक फुल हो गया है। एक माह तक अब किसी तरह का रक्तदान शिविर आयोजित करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि तमाम संस्थाएं रक्तदान के लिए संपर्क कर रही हैं। उनको फिलहाल रोका गया है। सितंबर के बाद ही शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जून माह में हिंदू युवा वाहिनी ने 13 यूनिट, 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने 16 यूनिट, पहली जुलाई को सपा युवा समिति की ओर से दो यूनिट, दो तारीख को रोटरी क्लब गौरव द्वारा 30 यूनिट, सात जुलाई को रोटरी क्लब विंध्याचल द्वारा 10 यूनिट, 22 जुलाई को रोटरी क्लब मिर्जापुर द्वारा 52 यूनिट और 19 जुलाई को जीआईएल कंपनी ने 29 यूनिट रक्तदान किया। 26 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर 35 यूनिट रक्तदान कराया गया। रक्त रखने का जगह नहीं बच गई तो 12 लोगों का पंजीकरण कर लिया गया। पहले से भी ब्लड बैंक में रक्त जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed