फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   113 children returned from Kota

113 बच्चे कोटा से लौटे

Sun, 19 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
113 children returned from Kota
पड़री। राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले जिले के 113 छात्र-छात्राओं को 11 बसों से लाया गया। देर रात 11 बजे बसों का आना शुरु हुआ। सभी को पड़री के शिवलोक श्रीनेत विद्यालय ले जाया गया। जहां सभी का किट से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद रोडवेज से बस लाकर सभी को घर पहुंचवाया गया।
विज्ञापन

जिले के सैकड़ों बच्चे राजस्थान के कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते किए गए लाकडाउन में सभी बच्चे वहां पर फंस गए। खाने-पीने आदि की समस्या होने पर बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को घर पहुंचाने का आदेश दिया। 11 बसों से सभी बच्चों को वापस लाया गया। शनिवार की देर रात 11 बजे पहली बस आई। बसों के आने का सिलसिला रविवार की दोपहर दो बजे तक चलता रहा। कुल 11 बसों से 113 छात्र-छात्राएं आए। इसमें 84 छात्र और 29 छात्राएं है। सभी को पड़री के शिवलोक श्रीनेत स्थित महाविद्यालय के क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। वहां पर सभी का रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच की गई। सभी की जांच निगेटिव आई। इसमें मड़िहान के 11, लालगंज के 13, चुनार के 29 और सदर के 60 छात्र-छात्राएं थे। जांच निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेजा गया। सुबह डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीएमओ डा. ओपी तिवारी , एडीएम यूपी सिंह, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, सीओ चुनार सुशील कुमार यादव, पड़री थानाध्यक्ष मंजय सिंह, डॉ. संतोष सिंह व प्रबन्धक डॉ. मधुलिका सिंह आदि रहे। क्षेत्रीय लेखपाल धर्मराज पाल, पंचदेव, शैलेन्द्र पाल आदि लेखपालों की टीमो द्वारा भोजन आदि की व्यवस्था कराई गई इसके बाद डीएम एसपी नगर के लोहंदी स्थित एसएन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लोहंदी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed