फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आनलाइन हुए प्रवेश पत्र, कक्ष निरीक्षकों को मिली ड्यूटी

आनलाइन हुए प्रवेश पत्र, कक्ष निरीक्षकों को मिली ड्यूटी

Wed, 06 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आनलाइन हुए प्रवेश पत्र, कक्ष निरीक्षकों को मिली ड्यूटी
मिर्जापुर। जिले में सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि अभी सचल दस्तों को वाहन उपलब्ध नहीं हो सके हैं लेकिन विभाग का दावा है कि परीक्षा वाले दिन दस्तों को वाहन की समस्या नहीं होगी। इसी के साथ ही जिले के सभी परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों को ऑनलाइन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों के बाद मुख्य समस्या रहती है प्रवेश पत्रों की तो इसके लिए विभाग ने विद्यालयवार सभी परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र का वितरण कर दिया है लेकिन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्रों को परिषद की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन कर दिया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी को अपना प्रवेश पत्र नहीं मिला है तो वह परिषद की वेबसाइट से उसे डाउनलोड कर सकता है। यह प्रवेशपत्र मान्य हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार तैयारियां पूरी हैं। इस बार वैसे भी परिषदीय परीक्षाएं वैकल्पिक विषयों से शुरू हो रही हैं। सात फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प की परीक्षाएं होंगी। इससे विभाग को अपनी तैयारियों की समीक्षा करने का अवसर भी मिल सकेगा।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर लग चुके हैं सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकार्डर
जिले में इस बार 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनको आठ जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसी प्रकार जिले के 17 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस बार की परीक्षा में 75 हजार पांच सौ तीन परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 44 हजार आठ सौ पांच तथा इंटरमीडिएट के 30 हजार छह सौ 98 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा संचालन के लिए बने कंट्रोल रूम
बोर्ड परीक्षा के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक जिला स्तर पर जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित किया गया है। उसका नंबर 05442- 223972 है तथा दूसरा मंडलीय स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में स्थापित है, उसका नंबर 05442- 253069 है। परीक्षा की शुचिता के लिए जिले में पांच उड़ाका दल का गठन किया गया है।

कोट
सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। - देवकी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मिर्जापुर


बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षार्थी : 75 हजार पांच सौ तीन
हाईस्कूल - 44 हजार आठ सौ पांच
इंटरमीडिएट- 30 हजार छह सौ 98
परीक्षा केंद्र - 110
संवेदनशील केंद्र- 12
अति संवेदनशील केंद्र - 05
जोनल मजिस्ट्रेट- 08
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 14
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 17
नियंत्रण कक्ष का नंबर- 05442- 223972, 253069

हड़ताल के चलते शिक्षा विभाग चौकन्ना
मिर्जापुर। बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होंगी और शिक्षक, कर्मचारियों की महाहड़ताल छह फरवरी से ही शुरू हो रही है। यदि ये सभी लोग वास्तव में हड़ताल पर चले गए तो बोर्ड की परीक्षा का संचालन प्रभावित हो सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग चौकन्ना हो गया है। सोमवार को इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति में वित्तविहीन विद्यालयों और शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। जेडी कामता राम पाल ने बताया कि मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में पुख्ता व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed