{"_id":"5bd75a69bdec2269ae773531","slug":"111540840041-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने डेयरी और मिठाई की दुकानों में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने डेयरी और मिठाई की दुकानों में मारा छापा
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अभिभीत अधिकारी अजय कुमार सिंह ने नेतृत्व में मुख्य खाद्यय सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार, सुधीर राय व संदीप सिंह की संयुक्त टीम ने चुनार के अदलपुरा और जमुई बाजार स्थित मिठाई व डेयरी में छापेमारी कर मिठाईयों तथा दूध का सैंपल लिया। टीम ने चार स्थानों से लिए गए चार सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। टीम की छापेमारी की खबर लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी अपनी अपनी दुकाने बंद कर गायब हो गए।
अभिभीत अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चुनार के जमुई स्थित काशी विश्वनाथ मिल्क सेंटर एवं श्याम डेरी में दूध सप्लाई के दौरान मिलावट किया जा रहा है। शिकायत पर टीम ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मिल्क सेंटर पहुंची और दधू का सैंपल लिया। इसके बाद जमुई में ही स्थित श्याम डेरी में छापेमारी किया गया तो बताया गया कि सारे दूध जा चुके है। इसके चलते वहां सैंपल नहीं लिया जा सका। इसके बाद टीम अदलपुरा बाजार स्थित मिठाई की दुकानों की जांच करने पहुंची। तीन दुुकानों की जांच कर एक दुकान से गुलाब जामुन का तथा दूसरी दुकान से खोआ का सैंपल लिया। इस तरह कुल चार सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। टीम में आनंद कुमार, किशुन चौहान आदि शामिल रहे।