फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक घंटे झमाझम हुई वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

एक घंटे झमाझम हुई वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 21 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे झमाझम हुई वर्षा से मौसम हुआ सुहाना
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बदलने के बाद शुक्रवार की तीसरे पहर एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है जिससे किसान खुश हो उठे वहीं नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के बाद सड़कों व बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली। सुबह से दोपहर तक धूप थी। तल्ख धूप के कारण लोग परेशान थे लेकिन दोपहर बाद बदली छाई और अचानक बारिश होने से तापमान लुढ़क गया, जिससे जनता ने राहत की सांस ली। सुबह के आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक चिलचिलाती धूप के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दे रहा था, लेकिन अचानक आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख महसूस होने लगा था कि बारिश होगी। देखते देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगातार हुई। बारिश होने के कारण नगर में जगह जगह जलभराव हो गया, जिससे कुछ देर तक लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश होने से विंध्याचल की गलियों व सड़कों पर पानी लग गया था, जिससे दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे जिले में हुई बारिश से खेतों में धान की फसल लगाए किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसानों का कहना है कि काफी दिनों बाद हुई बरसात से धान की फसलों को संजीवनी मिल गई है, जिससे धान के पैदावार में इजाफा हो सकता है। बारिश के बंद होने के बाद सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए, जिससे मौसम में नमी बनी रही। दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश के साथ ही तेज हवा के चलने से मौसम सुहाना हो गया, जिससे बाजारों एवं रमणीय स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed