{"_id":"5b9ffa70867a55014118de6e","slug":"111537210992-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घाभाव से पूजे गए भगवान आदि शिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घाभाव से पूजे गए भगवान आदि शिल्पी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जिले भर में स्थित छोटे बड़े कारखानों और प्रतिष्ठानों में पूजा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। जगह-जगह पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद पूरे दिन भजन कीर्तन और श्रीरामचरित मानस का पाठ चलता रहा। आईटीआई, पालीटेक्निक कालेज, कारखानों और कार्यशालाओं में उपकरणों एवं मशीनों की पूजा हुई।
बथुआ स्थित राजकीय आईटीआई कालेज छानबे में प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। इस दौरान मोहित तिवारी, ब्रजेश कुमार, रामेश्वर, गजराज, मीनाक्षी, सविता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आईटीआई मिर्जापुर में बीके प्रसाद ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान उमाशंकर सिंह, जेके सिंह, श्रीकांत केशरी, अफरोज बानो, विपिन बिहारी सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। केबी कॉलेज में प्राचार्य डा. भवभूति मिश्रा ने भगवान विश्वकर्मा की भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया। इस दौरान रविंद्र द्विवेदी, केएम दुबे, शरद मेहरोत्रा, वीरेंद्र सिंह, रत्नेशचंद्र वर्मा, किशोरीलाल आदि मौजूद रहे।
बसंत इंटर कॉलेज में प्रबंधक अजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य गणेश लाल, विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय में प्रबंधक डा. नीरज त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, संतोष दुबे, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैड़ी कठारी हलिया में प्रभारी प्रधानाचार्या साधना त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया सीखड़ में शिक्षिका निराशा सिंह, उच्च प्राथमिक विदयालय चुनार में सुधीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय बधवां मझवां में श्रीकांत पाठक, प्राथमिक विद्यालय चांदलेवा में पूनम, प्राथमकि विजद्यालय अमिरती पहाड़ी में नीतू यादव ने पूजन अर्चन करते हुए बच्चों को भगवान विश्वकर्मा के बारे में बताया। भटौली रोड विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरमैन दिनेश चंद्र सराफ और डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने विश्वकर्मा जयंती के मान्यताओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर वैशाली जायसवाल, साधना तिवारी, नीतू गुप्ता, सरोज शर्मा, तनुजा जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, रवि यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा का पूजन अदलहाट बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की सुबह से ही धूमधाम से मनाया गया। कल, कारखानों, वेल्डिंग मशीन की दुकानों, वाहनों की मरम्मत करने वाले कारीगरों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को सजा-धजा कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रसाद का वितरित किया। कुछ प्रतिष्ठानों पर रात में विरहा दंगल व गीत संगीत का आयोजन किया गया जहां पर सारी रात लोगों ने लोगों ने आनंद उठाया।