{"_id":"5b9ffa45867a557ffa246161","slug":"111537210949-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को अपनी आदत में करें शुमार: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को अपनी आदत में करें शुमार: अनुप्रिया
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय अघवार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनाया। उन्होंने सड़क की सफाई की। शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर स्वच्छता ही सेवा की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल में आम का एक पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करें। हर व्यक्ति संकल्प ले कि वह खुले में शौच नहीं जाएगा।
कहा कि हम सफाई के प्रति सचेत रहेंगे तो बच्चों को भी सफाई की आदलत पड़ेगी। स्वस्थ रहने के लिये स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाये गये योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। हर कार्य के साथ ही साथ घर में शौचालय भी जरूरी है। खुले में शौच जाने से अप्रिय घटनाएं घटित हो रही है। स्वच्छता के लिये बच्चों को भी प्रेरित करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने एक मुहिम चलाई है कि पुरे देश को खुले में शौच की प्रथासे मुक्त करना है। और ऐसा तभी होगा जब घर घर में शौचालय का निर्माण होगा। इसके लिएसरकार भी आपलोगों का सहयोग कर रही है, ये हमारी अपने सम्मान की बात है। हर व्यक्तिको संकल्प लेना चाहिए कि हम खुले में शौच न जाए। प्रधान कमलावती यादव ने शाल व गणेश प्रतिमा भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, डीपीआरओ सीआर जायसवाल, डीसी विनोद श्रीवास्तव, बीसी मनीष पांडेय, विभा बिंद, सत्यबंदासिंह, पूनम शुक्ला, रेखा मौर्य, अनिल यादव, नसीम बानो, नरेश तिवारी, देवी प्रसाद सिंह, वारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।