{"_id":"5b75d3ac42c7921fcf227f3d","slug":"111534448556-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश चन्द्र श्रीवास्तव के प्रतिमा का अनावरण कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश चन्द्र श्रीवास्तव के प्रतिमा का अनावरण कल
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद नरेशचंद्र श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण 18 अगस्त को नारघाट स्थित उद्यान में किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के सुरेकापुरम स्थित आवास पर गुरुवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
इस मौके पर डा. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शहीद नरेश की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 अगस्त आएंगे और मां विंध्यवासिनी का दर्शन -पूजन करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन शनिवार को नारघाट स्थित शहीद उद्यान में स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ ही वयोवृद्घ लोगों का सम्मान किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री विश्व मोहन कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव होंगे। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी र्गइं। इस अवसर पर डीएल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, पंकज, अतुल, राजेश, सुरेश, विपुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।