फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनपद में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन

जनपद में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन

Tue, 03 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जनपद में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन
मिर्जापुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए चार जुलाई को पूरे दिन रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस प्रशासन ने भोर में चार बजे से शाम तक शहरी क्षेत्र में हल्के एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन सेवा में लगे वाहन एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन तथा शव वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। ये वाहन आ जा सकते हैं।
विज्ञापन

रीवा से आने वाले भारी वाहनों को लालगंज के बरौधा तिराहे रोक दिया जाएगा। इलाहाबाद जाने वाले वाहनों को तिराहे से भारतगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सोनभद्र की ओर से आने वाले भारी वाहनों को राजगढ़ चौकी के पास रोककर सक्तेशगढ़ के रास्ते चुनार भेजा जाएगा। चुनार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सक्तेशगढ़, राजगढ़, पटेहरा, दीपनगर के रास्ते लालगंज भेजा जाएगा। सोनभद्र व लालगंज की ओर से आने वाले वाहनों को बरकछा व डीआईजी कैंप कार्यालय चंदईपुर के पास नगर में प्रवेश करने से रोका जाएगा। चौकी प्रभारी करनपुर चौकी के पास मौजूद मिर्जापुर शहर में आने वाले वाहनों रोककर उन्हें दूसरे रास्ते से भेजेेंगे। प्रभारी निरीक्षक पड़री एक उपनिरीक्षक और दो सिपाही के साथ मौजूद रहकर पड़री बाजार से मिर्जापुर आने वाले वाहनों को रोकेंगेे। चौकी प्रभारी चेतगंज भदोही मिर्जापुर सीमा पर तैनात रहकर गोपीगंज से आने वाले किसी भी भारी वाहन मिर्जापुर की ओर जाने से रोकेंगे। औराई से आने वाले भारी वाहनों को टेढ़वा संकरी पुलिया रोका जाएगा।
विज्ञापन

वहीं इलाहाबाद से मेजा, मांडा होते आने वाले भारी वाहनों को गैपुरा चौराहे पर रोका जाएगा। नटवा तिराहा से अष्टभुजा तक मिर्जापुर इलाहाबाद रोड पर समस्त प्रकार के छोटे बड़े वाहनों को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाएगा। चौकी प्रभारी नटवां किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों को इलाहाबाद की ओर नही जाने दिया जाएगा बल्कि उन्हें नटवा से बथुआ, करनपुर, लालगंज, विजयपुर, गैपुरा होते हुये इलाहाबाद की ओर जाने दिया जाएगा। इलाहाबाद अथवा अन्य क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इलाहाबाद से आने वाले सवारी वाहन एवं छोटे चार पहिया वाहनों को गैपुरा से लालगंज, लहंगपुर, करनपुर, बथुआ होते हुये मिर्जापुर की ओर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां-जहां भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है वहां के थाना प्रभारी भारी वाहनों को सड़क की बाई तरफ पटरी पर कतार में खड़ा कराएंगे ताकि छोटे एवं सवारी वाहनों का संचालन संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed