{"_id":"5b3520b94f1c1b64068b8b0d","slug":"111530208441-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर अपनी देखरेख में कराए पोषाहार वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर अपनी देखरेख में कराए पोषाहार वितरण
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पोषाहार वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाएगी। उक्त बातें बाल विकास परियोजना अधिकारी सिटी मीना श्रीवास्तव ने गुरुवार को समस्त सुपरवाइजरों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हुई बैठक के दौरान कहीं।
बाल विकास परियोजनाधिकारी ने कहा कि सुपरवाइजर अपनी देखरेख में पोषाहारों का वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि तैयार मीनू के अनुसार ही पोषाहार का वितरण किया जाए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 50 ग्राम, गर्भवती, धात्री महिलाओं को डेढ़ सौ ग्राम व सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को सवा सौ ग्राम पोषाहार दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तिथिवार जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी दशा में 5, 15 व 25 तारीख तक यह व्यवस्थाएं उपलब्ध कर दिए जाय। सीडीपीओ ने कहा कि पोषाहार वितरण में यदि कहीं से कमियां पाई जाती हैं तो सुपरवाइजर सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी। बैठक में प्रेमलता, समुद्री, ललिता, केवलपत्ती, सनैना समेत विकास खंड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।