फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमालपुर, नरायनपुर व हलिया में उपचुनाव

जमालपुर, नरायनपुर व हलिया में उपचुनाव

Thu, 01 Mar 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर, नरायनपुर व हलिया में उपचुनाव
विज्ञापन

मिर्जापुर। जनपद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त प्रमुख पदों के लिए उप चुनाव आगामी नौ मार्च को होगा। पंचायत व नगरीय निकाय के जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत बिमल कुमार दुबे ने अधिसूचना जारी कर दिया है। जिले के क्षेत्र पंचायत नरायनपुर, जमालपुर और हलिया में प्रमुख पद के लिए उप चुनाव होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सात मार्च को नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच और आठ मार्च को नाम वापसी होगी। इसके बाद नौ मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान और अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि नरायनपुर में अनुसूचित जाति, जमालपुर में अनुसूचित जाति और हलिया में सीट अनारक्षित है। कहा कि निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उप चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
उपचुनाव के लिए आरओ नियुक्त
मिर्जापुर। प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दुबे ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होंने जमालपुर में उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय, नरायनपुर में उप निदेशक मत्स्य केडब्लू वारसी तथा हलिया में उप निदेशक उद्यान पंकज शुक्ला को नियुक्त किया है। वहीं उप निदेशक कृषि रक्षा आरएन सिंह और अधिशासी अधिकारी राजितराम यादव को आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्टैटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
मिर्जापुर। प्रमुख पद के उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने नरायनपुर में एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी, जमालपुर में तहसीलदार चुनार और लालगंज में एसडीएम अश्वनी पांडेय को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed