{"_id":"5a8b10554f1c1bfe7e8b67c9","slug":"111519063125-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवां वेतन आयोग लागू करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवां वेतन आयोग लागू करें सरकार
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जीडी बिनानी कालेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जनपदीय महाविद्यालयीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने जिले के महाविद्यालयों में प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों ने सरकार पर शिक्षकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संघ के अध्यक्ष डा. अरविंद मिश्र ने कहा कि सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू करे।
केबी कॉलेज में शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष डा. अरविंद मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करते हुए प्राध्यापकों की सेेवानिवृत्ति 65 वर्ष पर की जाए। कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा कर रही है। सरकार ने शिक्षकों की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो केबी कॉलेज, जीडी बिनानी और केएम कॉलेज के शिक्षक परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान डा. शरद मेहरोत्रा, डा. करनैल सिंह, डा. देवेंद्र पांडेय, डा. शिशिर उपाध्याय, डा. इंद्रभूषण द्विवेदी, डा. राकेश शुक्ला, डा. श्यामलता सिंह, डा. अनिल पांडेय, डा. रीता सिंह, डा. मीनाक्षी, डा. सुुभाष सिंह, डा. अमित कुमार, डा. अंबुज पांडेय और डा. अशोक पांडेय मौजूद रहे।
जीडी बिनानी कालेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान डा. राजीव अग्रवाल, डा. कृष्ण कुमार चौरसिया, डा. मदन कुमार श्रीवास्तव, डा. अशोक कुमार सिंह, डा. सच्चिदानंद तिवारी, डा. कैलाशचंद्र अग्रहरी, डा. उमेश सिंह, डा. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डा. रेखा पाठक, डा. कुसुम गुप्ता, ऋषभ कुमार आदि ने सरकार के रवैये पर रोष जताया। इस दौरान डा. ओमशंकर गुप्ता, डा. राजमोहन शर्मा, डा. शंभूनाथ तिवारी, डा. बीना देवी सिंह, डा. आत्रेयी आद्यया चटर्जी, डा. सुशील कुमार त्रिपाठी, डा. वंदना मिश्रा, डा. राजेश कुमार पांडेय, जय प्रकाश सिंह, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।