{"_id":"5a871e9d4f1c1b9b248b57a3","slug":"111518804637-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में सख्ती बरते जाने के कारण लगातार विद्यार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला में पांच हजार और इंटरमीडिएट इतिहास में एक हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सचल दलों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 34020 में से 28925 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 5095 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में पंजीकृत 6143 में से 5056 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1091 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार जलवायु विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 370 में से 353 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जबकि 17 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।
कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा निरस्त
मिर्जापुर। इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान षष्ठम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस विषय की परीक्षा 12 मार्च को पहली पाली में साढे़ सात बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने दी।