{"_id":"5a81d5dd4f1c1b90268b9cd0","slug":"111518458333-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सेहत को लेकर सरकार गंभीर: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सेहत को लेकर सरकार गंभीर: अनुप्रिया
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया का किया गया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सरकार जनता की सेहत को लेकर गंभीर है। आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिले में सरकार ट्रामा सेंटर, एक सौ बेड के अस्पताल के अलावा अन्य व्यवस्थाएं कर रही है। ये बातें परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय रानीबारी में रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के बाद कही।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में चिकित्सक डा. एसएन पाठक, डा. खुशबू शिवांगी, डा. रवि दूबे, डा. एके सिंह ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर पर जांच की गई। अध्यक्षता अमित आहूजा और आभार अमित सिंह ने जताया। इस मौके पर डा. सुकुमार बागची, हिमांशु जायसवाल, अखिलेश सिंह, आशीष मेहरोत्रा, राम कुमार, फूलचंद्र, रवि कटारे, विनोद मौर्य, गौतम तिवारी, रवीश अग्रवाल, संजय सिंह, निखिल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।