{"_id":"598dff204f1c1b44718b4568","slug":"111502478112-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वपणन निरीक्षकों का निलंबन तत्काल हो वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वपणन निरीक्षकों का निलंबन तत्काल हो वापस
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित आरएफसी कार्यालय पर यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विपणन निरीक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान प्रदेश में आठ विपणन निरीक्षकों के निलंबन पर रोष जताते हुए वापस करने की मांग किया। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार दूबे ने कहा सरकार ने निलंबन वापस नहीं लिया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी है।
उन्होंने कहाकि निलंबित सार्थियों का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए। कंट्रोल आर्डर के लिए बनी समिति के सिफारिशों को लागू किया जाए। क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक व संयोजक प्रेम प्रकाश गिरि ने गोदाम पर समुचित साधन उपलब्ध कराया जाए। धान खरीद में स्टेट पूल व्यवस्था लागू किया जाए। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मिले राजपत्रित अधिकारी का दर्जा लागू किया जाए। मंडल महामंत्री अल्पना चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सफल, लीकेज रहित, पारदर्शी एवं ऑनलाइन व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए नीतियों को व्यवहारिक और वास्तविक बनाया जाना चाहिए। क्रियान्वयन के नाम पर विपणन निरीक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विपणन निरीक्षक विशाल आनंद अंबेडकर ने कहा कि एनएफएसए में सप्लाई चेन मैनेजमेंट के तहत अभी तक साफ्टवेयर सुचारु रूप से क्रियाशील नहीं हो सका है, बावजूद इसके क्रियान्वयन के नाम पर विपणन निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सरकार विपणन निरीक्षकों का निलंबन तत्काल वापस लें, अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। विपणन निरीक्षकों ने सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। इस दौरान रामकृष्ण दूबे, अल्पना चौरसिया, अर्चना मिश्रा, ब्रजेश प्रताप सिंह, शालिनी शर्मा, मानचंद्र, अरूण सिंह, शिव सागर आदि मौजूद रहे।