{"_id":"598611774f1c1b5d418b486b","slug":"111501958519-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस से पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस से पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कारागार से कचहरी पेशी पर लाए बंदी की शनिवार की दोपहर बंदी गृह में उमस से हालत बिगड़ गई। साथ आई पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को दो महिलाओं समेत कुल 58 बंदियों को पेशी पर लाया गया था। दोपहर दो बजे के लगभग बंदी राशिक उर्फ रशिया जिसे चार माह पूर्व जीआरपी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रेलवे स्टेशन से पकड़ कर जेल भेज दिया था। बंदी गृह में उमस से उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ आये बंदियों ने अव्यवस्था पर उत्पात मचाया जिन्हें पुलिसकर्मियों ने शांत करा दिया। कुछ दिनों पूर्व भी पेशी पर आए एक बंदी की हालत खराब होने पर अन्य बंदियों ने जमकर उत्पात मचाया था।
ट्रक की टक्कर में बाल बाल बचीं सीडीओ
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन शनिवार को पथरहिया स्थित विकास भवन के पास ट्रक की टक्कर लगने पर बाल बाल बच गईं। सीडीओ के वाहन में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मार दिया था। मामले की जानकारी होने पर कटरा कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि ट्रक की गति धीमी होने के चलते सीडीओ का वाहन भी मामूली क्षतिग्रस्त हुआ है।