{"_id":"59515a054f1c1b1e198b45b8","slug":"111498503685-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र स्थित किसान इंटर कॉलेज में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मौजूद लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मड़िहान विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित कई कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं जिससे जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। वहीं अधिकारी और कर्मचारी भी सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करें। इसके लिए योजनाओं का प्रचार प्रसार कराएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, कृष्ण त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, राज बहादुर सिंह, सूर्यबली सिंह, दिनेश वर्मा, संतोष तिवारी, अखिलेश्वर आदि मौजूद रहे।