{"_id":"5f19d7398ebc3e9fa925667a","slug":"11-people-including-three-women-report-positive-mirzapur-news-vns5374327157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला समेत 11 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिला समेत 11 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में लगातार 25वें दिन बृहस्पतिवार को तीन महिला समेत 11 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है। 11 पाजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 362 हो गई है। 10 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 252 हो गई है। एक्टिव केस 100 है। कोरोना से अब तक 10 लोगों की से मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। इस समय नगर और गांव दोनों स्थानों पर संक्रमितों मिल रहे है। होम आईसोलेशन की सुविधा शुरु होने के बाद बृहस्पतिवार को 13 लोग होम आईसोलेशन में गए। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 449 रिपोर्ट आई। इसमें 439 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एक ने वाराणसी में जांच कराया था। पाजिटिव मरीजों में विंध्याचल के वास्तु विहार कालोनी में दो पुरुष, वासलीगंज के कामता प्रसाद गली में एक पुरुष व एक महिला, डंगहर निवासी चार पुरुष, मलई की बारी निवासी एक महिला, चुनार के जलालपुर गांव निवासी एक महिला, मड़िहान के भटौली निवासी एक पुरुष है। 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें वासलीगंज निवासी दो पुुरुष, इमरती रोड निवासी एक पुरुष,विजयपुर कुशहां निवासी एक पुरुष, सबरी निवासी एक महिला, रमईपट्टी निवासी एक पुरुष, रायपुर निवासी एक पुरुष, कतवारु का पुरा निवासी एक पुरुष है। हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 265 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। जिले से अब तक 12 हजार 582 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 हजार 562 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। एक हजार 20 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 52 हाट स्पाट है। इसमें 15 ग्रामीण और 37 नगरी क्षेत्र में है।