फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 employees found absent, salary withheld

11 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रूका वेतन

Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 employees found absent, salary withheld
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिला विकास कार्यालय एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों कार्यालयों में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश संबंधित अधिकारी को सीडीओ ने दिया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में जिला विकास अधिकारी कार्यालय में लेखाकार मोहन लाल, पत्रवाहक प्रदीप कुमार, नीलम तिवारी, वरिष्ठ सहायक अनीता, कनिष्ठ सहायक विक्रम सोनी अनुपस्थित थे। इसी प्रकार जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय के निरीक्षण में लेखाकार नरेंद्र कुमार पांडेय, कनिष्ठ सहायक शिवकुमार चतुर्वेदी, ड्राफ्ट्समैन कमलेश कुमार द्विवेदी, ड्राफ्टमैन, पत्रवाहक प्रदीप कुमार मिश्र, जगदीश प्रसाद पाठक, पत्रवाहक, विजय लक्ष्मी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के समय अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का सोमवार का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारी को सीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन के अंदर अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत करें। यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने पाए। कहा कि शासन के आदेशानुसार स्वयं भी समय से कार्यालय उपस्थित हों तथा सभी कार्मिकों की भी समय से उपस्थिति सुनिश्चित करायें। पथरहिया स्थित विकास भवन के आडिटोरियम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, एनआरएलएम, गौशाला, पेंशन व अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुसार किया जाए। बैठक में डीपीआरओ अरविंद कुमार, बीडीओ, एडीओ पंचायत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed