फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   106 found infected, 215 discharged

106 मिले संक्रमित, 215 को किया गया डिस्चार्ज

Sun, 09 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
106 found infected, 215 discharged
मिर्जापुर। जिले में लगातार 29 वें दिन 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे है। शनिवार को 106 संक्रमित मिले और 215 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले तीन-चार दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। इस समय एक्टिव केस की संख्या एक हजार 547 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को 106 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार 920 हो चुकी है। शनिवार को 215 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक आठ हजार 298 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 75 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 40 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में दो मरीज नहीं है। एक हजार 400 लोग होम आईसोलेशन में है। 67 दूसरे जिले में भर्ती है। 38 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया शनिवार को एक हजार 731 की रिपोर्ट आई है। 106 संक्रमितों में 80 पुरुष और 26 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 63 हजार 791 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 62 हजार 438 की रिपोर्ट आई है। 1353 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 77 हजार 231 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 694 हाट स्पाट है। 552 ग्रामीण और 142 शहरी क्षेत्र में है। 27 कोविड मरीजों को निजी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed