फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आवास सत्यापन को लेकर चेयरमैन व ईओ आमने सामने

आवास सत्यापन को लेकर चेयरमैन व ईओ आमने सामने

Fri, 15 Mar 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
आवास सत्यापन को लेकर चेयरमैन व ईओ आमने सामने
कछवां। आदर्श नगर पंचायत कछवां में 705 प्रधानमंत्री आवास की सूची सत्यापन करने के लिए कछवां अधिशासी अधिकारी के पास आया हुआ है। जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी ने नगर के चार कर्मचारियों को सत्यापन करने के लिए लगाया है। लेकिन कर्मचारियों आवास सूची का सत्यापन करने की बजाय कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। सभासदों ने नगर चेयरमैन पंधारी कुमार यादव से मांग किया है कि सत्यापन के नाम पर धन उगाही किया जा रहा है जिसको रोका जाए। मामले की शिकायत करने पर ईओ नाराज हो गए। जिसको लेकर चेयरमैन और ईओ में तनातनी चलने लगी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास की सूची साल भर पहले से बनाई जा रही थी। डूडा विभाग ने बनाई गई सूची को सत्यापन के लिए नगर पंचायत कछवा को भेजा था। उसी का सभासद व नगर चेयरमैन सत्यापन करवा रहे थे। सत्यापन में के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी लाभार्थियों को ऑफिस के बाहर बुलाकर उनसे धन उगाही करने लगे। जिसकी शिकायत लाभार्थियों ने चेयरमैन और अपने क्षेत्र के सभासद से किया। शिकायत पर नगर पंचायत के सभी सभासद चेयरमैन पंधारी कुमार यादव से मिलकर धन उगाही के इस खेल को बंद कराने की मांग की है। चेयरमैन पंधारी कुमार यादव का कहना है कि नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास कि 705 की सूची अधिशासी अधिकारी को सत्यापन करने के लिए मिला था। जिसको हफ्तों से सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के नाम पर लाभार्थियों से पैसे की डिमांड करवाया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। सत्यापन पूर्ण होने के बाद भी अभी बताया जा रहा है कि सत्यापन पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सत्यापन कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है। जिस पर कुछ सभासद व चेयरमैन द्वारा सत्यापन नहीं करने दिया जा रहा है। साथ ही मानसिक रूप से हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि सभी आवास की सूची बिना सत्यापन किए ही जिले पर भेज दिया जाय, नहीं भेजने पर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत कुमार श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी कछवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed