फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में दो को सात वर्ष की कैद

आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में दो को सात वर्ष की कैद

Fri, 08 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में दो को सात वर्ष की कैद
मिर्जापुर। सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह प्रथम ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोपी पति और जेठ को गुरुवार को सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध पाए जाने पर सात वर्ष की कैद के साथ पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अर्जुनपुर पिपरहिया निवासी हनुमान दास पुत्र बैजनाथ ने सात अगस्त 2006 को थाना मड़िहान क्षेत्र के हरदी खुर्द गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र भगंतू के साथ चार वर्ष पूर्व अपनी बहन हिरावती के साथ विवाह किया था। शादी के बाद से पति राजेंद्र प्रसाद, जेठ नान्हक और जेठानी प्रताड़ित करते रहे और मारपीट कर घर से निकाल दिए थे। दो माह तक वह अपने मायके में रही। दौरान पंचायत होने पर पति और जेठ ने आश्वासन दिया कि पुन: उसकी बहन हिरावती को प्रताड़ित नहीं करेंगे। सात अगस्त 2007 को दिन 10 बजे बहन के ससुर भगंतू ने उसे बहन के मरने की सूचना दी। उसने देखा कि उसकी बहन के मुंह से झाग निकल रहा था और उसका शरीर काला पड़ गया था। तहरीर पर थाना मड़िहान पुलिस ने आरोपी भगंतू के दोनों लड़के राजेंद्र प्रसाद और नान्हक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आलोक राय ने कुल 10 गवाह परीक्षित कराए। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पति राजेंद्र प्रसाद, जेठ नान्हक को मृतका हिरावती को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के जुर्म में सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed