{"_id":"5b88303c42c79246633fe61b","slug":"101535651900-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ होना बड़ी उपलब्धि, लोगों के स्वास्थ्य में होगा सुधार: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ होना बड़ी उपलब्धि, लोगों के स्वास्थ्य में होगा सुधार: अनुप्रिया
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले को 17 सितंबर को ओडीएफ कर दिया जाएगा। इससे संक्रामक बीमारियों में कमी आएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी दो सितंबर को मिर्जापुर के जमालपुर विकास खंड में वृहद स्वच्छ भारत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल से जिले में 100 फीसदी शौचालयों का निर्माण पूरा होने वाला है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिले का शौच मुक्त होना एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस उपलब्धि के साथ ही जनपद में जनस्वास्थ्य से संबंधित संक्रामक बीमारियों में भी गिरावट आएगी। महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी। मिर्जापुर में 3 लाख 93 हजार 273 परिवार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने से पहले जनपद में केवल 44.98 फीसदी घरों में ही शौचालय थे लेकिन पिछले चार सालों के दौरान 2 लाख 22 हजार 458 घरों में शौचालय निर्मित किए गए। जनपद के 12 विकास खंड, 809 ग्राम पंचायतें और 1877 गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। मिर्जापुर प्रशासन का दावा है कि मिर्जापुर का विकास खंड सीखड़ प्रदेश का पहला खुले में शौच से मुक्त घोषित होने का गौरव प्राप्त कर चुका है। पूर्वांचल में मात्र दो जिले मिर्जापुर और भदोही खुले में शौच मुक्त होने की तरफ अग्रसर हैं।